चंपारण की खबर::बाजार समिति फेज 2 अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों का एसडीओ ने किया निरीक्षण

Breaking news News बिहार



मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में मोतिहारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती ने मोतिहारी स्थित बाजार समिति में फेस 2 के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरीय परियोजना अभियंता कार्य प्रमंडल चंपारण एवं परियोजना अभियंता उपस्थित थे।
वरीय परियोजना अभियंता ने बताया कि बाजार समिति फेज टू अंतर्गत कुल 41 करोड़ की लागत से कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान में प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। जिसे इस माह के अंत तक हस्तगत करा दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन बिल्डिंग का निर्माण कार्य भी पूर्ण है और इसे भी जनवरी 25 के अंत तक हस्तगत कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कुल 189 नई दुकान स्वीकृत है। जिसमें से 75 दुकानों को पूर्ण कर लिया गया है। तथा शेष का फिनिशिंग कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कैंटीन ब्लॉक का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। परंतु इसे फरवरी माह में हस्तग़त कराया जाएगा। उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण के बारे में बताते हुए कहा कि यह कार्य अंतिम चरण में है और जनवरी 25 तक इसे भी पूर्ण कर लिया जाएगा।