चंपारण की खबर::राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाएं : अनिल कुशवाहा

Breaking news News बिहार



मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

बिहार प्रदेश जदयू के आह्वान पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का आगामी 16 जनवरी को गांधी मैदान मोतिहारी में दिन के ग्यारह बजे से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री सह प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दीलिप कुमार जायसवाल, बिहार प्रदेश जदयू के अध्यक्ष सह बिहार बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार प्रदेश लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष राजू तिवारी, बिहार प्रदेश राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मदन चौधरी, बिहार प्रदेश हम (सेकुलर) के अध्यक्ष सह विधायक डॉ.अनील कुमार, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह पूर्वी चंपारण जिला प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान, जदयू एमएलसी खालिद अनवर एनडीए गठबंधन के सभी राज्य संयोजक चंदन कुमार सिंह (जदयू), सिद्धार्थ शंभू (भाजपा ) , सुरेन्द्र विवेक (लोजपा रामविलास), सुभाष सिंह चन्द्रवंशी (राष्ट्रीय लोक मोर्चा),विवेक रंजन (हम सेकुलर),तिरहुत प्रमंडल 02 जदयू के संगठन प्रभारी राणा रंधीर सिंह चौहान, एनडीए गठबंधन के सभी जिला प्रभारी, क्षेत्रीय प्रभारी सहित एनडीए गठबंधन के विधायक तथा वरिष्ठ नेताओं का आगमन हो रहा है।जदयू नेता अनिल कुशवाहा (बिहार प्रदेश महासचिव किसान/सहकारिता प्रकोष्ठ) ने आह्वान करते हुए कहा कि ढाका विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड के सभी साथी ज्यादा से ज्यादा संख्या में निश्चित समय पर उपस्थित होकर कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनावें।