रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
कस्बे में देवबंद रोड़ स्थित दिव्यांग वाणी विद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग वैलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से मूकबधिर बच्चों को कम्बल, स्वेटर जर्सियाँ वितरित की गई। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अरुण कुमार सैनी ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में सभी मूकबधिर बच्चों को सांकेतिक भाषा में शिक्षा व कम्प्यूटर शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि समय समय पर इन बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखते हुए कम्बल, स्वेटर, जर्सी, जूते आदि आवश्यक वस्तुएं निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। उन्होंने कहा कि संस्था इस विद्यालय को आवासीय विद्यालय बनाने के लिए प्रयास कर रही है उन्होंने समाज के समृद्ध, धार्मिक लोगों से इस संस्था से जुड़कर गरीब लोगों, दिव्यांग, बुजुर्गों की सेवा करने का भी आह्वान किया है। इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।