चंपारण की खबर::पपीता की खेती के लिए इच्छुक किसान एवं महिलाओं में आ रही जागरूकता: डीएम

Breaking news News बिहार



मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

उद्यान विभाग से संचालित योजना ‘‘ गॉव की बागवानी, हमारे गौरव की कहानी’’ के तहत उद्यानिक फसलों की व्यवसायिक खेती को बढ़ावा देने हेतु ‘‘कलस्टर में बागवानी की योजना-।। (पपीता की खेती) का आज जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने पीपराकोठ़ी प्रखंड के परौलिया ग्राम में निरीक्षण किया। कहा कि पपीता की खेती के लिए किसान और महिलाएं जागरूक हो रहे हैं। इस दौरान डीएम ने पूर्वी चंपारण उद्यान विभाग से अनुदानित दर पर पपीता रेड लेडीताईवानी 786 का पौध प्राप्त कर खेती कर रहें किसान राजेश कुमार से मुलाकात कर जानकारी प्राप्त की। किसान श्री कुमार ने बताया कि उद्यान विभाग से प्रषिक्षण एवं समय-समय पर कृषि विज्ञान केन्द्र, पीपराकोठ़ी के वैज्ञानिक का मार्गदर्षन प्राप्त करनें के साथ खेती करना शुरू किया। आमदनी में बढोतरी हुई। जिसमें एक एकड़ में लागत हटाकर प्रति वर्श 10 लाख तक आमदनी होता है। साथ ही इस खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग ने ‘‘कलस्टर में बागवानी की योजना-।। (पपीता की खेती) के लिए भी चयन किया है। जिसमें 25 एकड़ की कलस्टर बनायी गई है। जिसमें मेरे साथ 17 ग्रामीण पुरूश एवं महिलाएं जुड़ी है। प्रति एकड़ 1 लाख रूपए अनुदान का प्रावधान है। जिसमें पौध रोपण सामग्री, ड्रीप, घेराबंदी आदि सम्मिलित है। श्री कुमार ने बताया कि जिले के बाहर एवं जिले के अन्दर से पपीता की खेती हेतु इच्छुक किसान एवं महिलाए भी जानकारी प्राप्त करने के लिए आ रहें हैं। जिनकों खेती से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड तकनिकी प्रबंधक, सहायक तकनिकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार उपस्थित थे।