सहारनपुर/उप्र/रामपुर मनिहारान सीएम से मिलकर सहारनपुर को उद्योगिक क्षेत्र घोषित करने की राज्य मंत्री ने रखी मांग*

Breaking news News उत्तरप्रदेश





रामपुर मनिहारान
उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर एक प्रार्थना पत्र सोफा जिसमें सहारनपुर को औद्योगिक विकास वृद्ध क्षेत्र बनाए जाने की मांग की।


रिपोर्ट वैभव गुप्ता
रामपुर मनिहारान।




गुरुवार को औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात की साथ ही उन्हें एक आग्रह पत्र सौपा। जिसमें कहा गया कि सहारनपुर उत्तर प्रदेश कास्ट कला सहित कई क्षेत्रों में व्यापार के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुका है। सहारनपुर में रोजगार को बढ़ावा देने एंव व्यापारियों को मजबूत करने के लिए सहारनपुर को उद्योगिक बृहद विकास क्षेत्र घोषित किया जाना परम आवश्यक है । उन्होंने बताया कि मान्य मुख्यमंत्री जी ने सहारनपुर को उद्योगिक विकास क्षेत्र घोषित करने हेतु जांच के आदेश दे दिए है। अति शीघ्र सहारनपुर के व्यापारियों को तोहफा मिल जाएगा। बतां दे कि राज्य मंत्री इससे पूर्व भी जनहित वाले कामों को लेकर मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत मिलकर लोगों को राहत दिला चुके है।