संवाददाता राकेश कुमार वंशी अरवल बिहार
वंशी.सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड क्षेत्र के मोगलापुर तथा किशुन पुर गांव में गरीब बेसहारा विधवा बुजुर्गो जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. सोनभद्र पंचायत समिति सदस्य रविन्द्र कुमार ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता प्रणव कुमार के द्वारा ठंड से परेशान बेसहारा असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण करवाई गई . क्षेत्र में अत्यंत निर्धन बेसहारा महिलाओं को चिन्हित कर कंबल का वितरण किया गया .इन्होंने बताया कि अन्य जरूरतमंदों के बीच भी कंबल का वितरण किया जाएगा.जो बेसहारा लोग हैं ऐसे लोगों के बीच जरूरत के हिसाब से कंबल उपलब्ध होते ही कंबल का वितरण कर दिया जाएगा. समिति सदस्य रविन्द्र कुमार ने बताया कि गरीब बेसहारा विधवा को इस कडाके की ठंड में कम्बल मिलने पर चेहरा पर मुस्कान देखी गई.