चंपारण की खबर::थाना हाजत में कैदी की मौत से चर्चाओं का बाजार गर्म, एसपी ने दिया जांच का आदेश

Breaking news News बिहार



मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
शहर के रघुनाथपुर थाना हाजत में मुन्ना साह नामक एक कैदी ने आत्म हत्या कर ली। पुलिस के अनुसार उसने हाजत में अपने ही माफलर से फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना की सूचना पर एसपी स्वर्ण प्रभात स्वयं थाना पहुंचे और छानबीन की। उन्होंने ने भी उसकी आत्म हत्या
करने की पुष्टि की है। थाना पर एसडीपीओ स्वयं मौजूद हैं और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एफ एस एल की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। मृतक रघुनाथपुर का ही रहने वाला है।इधर स्थानीय लोगों ने बताया है कि अगर उसने आत्म हत्या ही की है तो स्थानीय थाना की घोर लापरवाही है। हाजत में कैदी फांसी लगा रहा है और कोई थाना स्टाफ कुछ देख नहीं रहा। साथ ही घटना जब सीसीटीवी में कैद हो रही थी तब थाना पुलिस का कोई स्टाफ सीसीटीवी नहीं देखा। कोई बहुत रात भी नहीं हुई थी। हाजत में बंद कैदियों की निगरानी के लिए भी ड्यूटी लगती है। लोगों का कहना है कि थाना पुलिस की इस लापरवाही पर गंभीरता से जांच होनी चाहिए। तथा थानाध्यक्ष सहित ड्यूटी में लगे लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। चर्चा यह भी हो रही है कि हाजत में पंखे या उसके हुक आदि होते नहीं है। वैसे में मफलर को कैसे कैदी ने अपना फंदा बना डाला?