*तरियानी छपरा थाना में लगाया गया भूमि संबंधित जनता दरबार*

Breaking news News बिहार


विकाश राठौड़ जिला- संवाददाता एसके लाइव न्यूज संविधान और कानून


शिवहर–तरियानी छपरा थाना में हर शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इस शिविर में लोगों की भूमि से जुड़ी समस्याओं का निपटारा किया जाता है। राजस्व कर्मचारी सुशील कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि हर सप्ताह इस प्रकार का शिविर लगाया जाता है, जिसमें भूमि विवाद से संबंधित मामलों का समाधान करने का प्रयास किया जाता है।
थाना के सब-इंस्पेक्टर कमलेश पासवान ने बताया कि इस शिविर में कई व्यक्तियों की समस्याओं का समाधान किया गया। उनका कहना है कि यह प्रयास जनता को राहत देने और विवादों को सुलझाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस प्रकार के शिविरों से लोगों को न्याय पाने में सुविधा होती है।