प॑डौल ,क॑सुआ, नेहाल पुर में मतदाताओं ने नए चेहरों पर किया भरोसा।
जहानाबाद-रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
रतनी -प्रख॑ड क्षेत्र में हुए तीसरे चरण के पैक्स चुनाव के मतगणना के परिणाम घोषित कर दिया गया है।
यहां यह बता दें कि प्रखंड क्षेत्र के 12 पंचायतों में पैक्स चुनाव बीते 29 नवंबर को सम्पन्न हुआ था,जिसका मतगणना आज मध्य विद्यालय शकूराबाद में किया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी स॑जय कुमार पाण्डेय ने बताया कि मतगणना को लेकर सुरक्षा की कड़ी ब्यवस्था किया गया था। वही उन्होंने बताया कि पैक्स अध्यक्ष के पद पर प्रखंड क्षेत्र के क॑सुआ पंचायत से ललीता देवी पति ओमप्रकाश उर्फ बाढ़ु यादव ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजदेव प्रसाद यादव को 142 मतों से पराजीत किया।
वही नोआवाॅ पंचायत से योगेन्द्र शर्मा ने अशोक शर्मा को 261 मतों से हराया, नेहाल पुर पंचायत में अमीत कुमार ने सच्चिदानंद सिंह को 130 मतों से पराजीत किया,उचिटा पंचायत में र॑जीत कुमार ने बिरे॑द्र प्रसाद यादव को 157 मतों से,
कसवां में बृजभूषण शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी त्रिलोकी शर्मा को 40 मतों से,रतनी पंचायत में सुरेश सिंह ने दयानंद सिह को 74 मतों से, नारायणपुर पंचायत में नितेश कुमार ने प्रियरंजन कुमार को 210 मतों से, लाखा पुर पंचायत में बहादुर सिंह 157 मतों से,सोहरैया पंचायत से बि॑देशवर म॑डल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुर्य देश उर्फ जैसन यादव को 170 मतों से पराजीत किया, वही सेसम्बा पंचायत से रविर॑जन कुमार ने राजकुमार को पराजित किया,सिक॑दरपुर पंचायत में स॑जय शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्यामाकांत शर्मा को पराजित किया। वही उन्होंने बताया कि शा॑ती पूर्ण वातावरण में मतगणना का कार्य सम्पन्न हुआ।
वही मतगणना के क्रम में जिला पदाधिकारी ने भी हो रहे मतगणना कार्य को निरिक्षण किया।