
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद:- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए को दो तिहाई से अधिक बहुमत मिलना और बिहार में हुए विधानसभा के 4 सीटों के लिए हुए उप चुनाव में मिली जीत ने एनडीए के नेताओं को दोहरी खुशी दी है। इस बार के चुनाव परिणाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षवि और एनडीए के सुशासन पर जनता ने अपना मुहर लगाया है। उक्त बातें लोजपा नेत्री डॉ इंदु काश्यप ने प्रेस वार्ता के दौरान बताते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन को जनता ने क्लीन स्विप कर सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी को एक सीट मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अन्य राज्यों में लोजपा के विस्तार को इससे बल मिलेगा। यह पुछे जाने पर कि बिहार विधानसभा उपचुनाव में एनडीए के तीन सीटों का फायदा मिलने से बिहार की राजनीति पर इसका क्या प्रभाव होगा? लोजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर इंदु काश्यप ने कहा ये परिणाम 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों का संकेत है। बिहार में एनडीए की डबल इंजन की सरकार, सुशासन और लोक कल्याणकारी सरकार है यह बात बिहार के मतदाताओं ने उप चुनाव में अपने जनादेश से सिद्ध कर दिया है। इस दौरान लोजपा नेत्री ने उप चुनाव में जीते एनडीए के चारों विधायकों को अपनी ओर से बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किया है।