चंपारण की खबर:इंदिरा गांधी के दृष्टिकोण सभी को आत्मसात करने की जरूरत: गप्पू राय

Breaking news News बिहार
  • इंदिरा गांधी जी की 107 वीं जयंती मनाई, कई लोगों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता तो महिलाओं को किया सम्मानित

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कार्यालय बंजरिया पंडाल में आज भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 107 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष इं. शशि भूषण राय उर्फ गप्पु राय की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर नीरज ठाकुर उर्फ पिंटू ,अनिल कुमार, मुकेश कुमार, राजदेव पांडे आदि लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही महिलाओं को बुके, माला व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान इंदिरा गांधी जी के योगदान और उनकी अपार सेवा को याद किया गया। जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक इस आयोजन में शामिल हुए। जिन्होंने इंदिरा गांधी के आदर्शों को आगे बढ़ाने और उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक निर्णयों की सराहना की। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राय ने इंदिरा गांधी के जीवन के प्रेरणादायक पहलुओं पर चर्चा की और उनके दृष्टिकोण को सभी को आत्मसात करने की अपील की। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का नेतृत्व आज भी देशवासियों के लिए एक आदर्श है। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शैलेंद्र कुमार शुक्ल पूर्व अध्यक्ष, विजय शंकर पांडे अखिलेश प्रसाद भाई जी, विजय कुमार जायसवाल उर्फ मुनमुन जायसवाल, किरण कुशवाहा, संजीव सिंह उर्फ टुन्नी सिंह, सत्येंद्र नाथ तिवारी, रंजन शर्मा, बिट्टू यादव, आबिद हुसैन, ओसैदूर रहमान, राहुल शर्मा, डॉ० आदर्श आनंद रंजीत पांडे, विजयकांत त्रिपाठी, नसीम अख्तर, राजकुमार कुशवाहा, अरुण प्रकाश पांडे, जितेंद्र यादव, प्रीतम अग्रवाल, आशीष रंजन सिंह, कुमकुम सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, राजदेव पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।