
जिला संवाददाता विकास राठौड़
बोलबम कांवरिया सेवा सम्मान समारोह में कांवरियों का सम्मान, मानव सेवा को बताया महान सेवा
सीतामढ़ी/शिवहर-पटना के रवीन्द्र भवन में आयोजित बोलबम कांवरिया सेवा सम्मान समारोह में बिहार के प्रमुख राजनेताओं और सम्मानित अतिथियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया एवं मुख्य अथिति के तौर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।
इस समारोह में मानव सेवा के महत्व को रेखांकित करते हुए डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा, “सेवा ही मानव धर्म है, और मानव सेवा ही हमारा कर्तव्य है।” धर्मसेवा यात्रा को अनवरत चलाने वाले कांवरिया संघ के सदस्यों को सम्मानित किया गया, और उनके अद्वितीय योगदान की सराहना की गई।
*कई राज्यों की समितियां सम्मानित*
बिहार के सभी जिलों की कांवरिया सेवा समितियों के साथ-साथ झारखंड, असम, नागालैंड, बंगाल, छत्तीसगढ़ और दिल्ली से आई समितियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीतामढ़ी एवं शिवहर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष शंकर सिंह सह कोषाध्यक्ष बिहार प्रदेश भाजपा ने भी भाग लिया। उन्होंने इस आयोजन में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराते हुए कांवरियों की सेवाओं को सराहा और समाज में ऐसे कार्यों की आवश्यकता पर बल दिया।
*सीतामढ़ी और शिवहर के विशेष योगदान को सम्मान*
सीतामढ़ी और शिवहर जिलों की कांवरिया सेवा समितियों के सेवाभावी कार्यों को भी विशेष सराहना मिली। दोनों जिलों से आए प्रतिनिधियों को वरिष्ठ नेताओं ने सम्मानित किया और उनके समर्पण को अनुकरणीय बताया। आशुतोष शंकर सिंह ने सीतामढ़ी और शिवहर के कांवरिया सेवकों को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि इन जिलों के प्रयासों ने मानव सेवा के आदर्शों को साकार किया है।
*इस भव्य आयोजन ने मानव सेवा के महत्व को एक नई दिशा दी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।*