जहानाबाद में नमामि ग॑गे कार्यक्रम के तहत किया गया गंगा उत्सव का आयोजन।

Breaking news News खेल खुद बिहार



स॑गम घाट पर गंगा उत्सव महोत्सव के तहत् दीपोत्सव जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में हुआ सम्पन्न।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले में जल संसाधन विभाग नई दिल्ली एवं नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत “गंगा उत्सव“ का आयोजन किया गया।


आज प्रातः अस्पताल मोड, दरधा नदी के तट पर, स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अपर समाहर्ता, ब्रजेश कुमार, उप विकास आयुक्त, धनंजय कुमार ,निदेशक, डीआरडीए ,अनुमंडल पदाधिकारी , कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर परिषद , जहानाबाद ,नमामि गंगे कार्यक्रम , स्वच्छता अभियान से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी ,खेल जगत से जुड़े प्रशंसक एवं खिलाड़ी तथा आम जनों ने भाग लिया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
वही 11ः00 बजे कार्यक्रम के तहत रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन उच्च विद्यालय अमैन के खेल के मैदान में किया गया। जिसमे बालक एवं बालिकाओं दोनों के टीम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम को उप विकास आयुक्त, धनंजय कुमार ने शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया। बालक एवं बालिका दोनों श्रेणियां में अमैन की टीम ने पंडूई की टीम पर विजय प्राप्त की।
इस बात की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने बताई कि गंगा उत्सव के अन्य कार्यक्रम में गांधी स्मारक इंटर विद्यालयजहानाबाद में वाद विवाद, संगीत एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसमें, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, चांदनी कुमारी के द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन करते हुए विजेताओं का चयन किया गया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया।


संध्या 6ः00 बजे के संगम घाट, नगर परिषद जहानाबाद में दीपोत्सव का भी आयोजन“ गंगा उत्सव“ के अवसर पर किया गया है। इस कार्यक्रम की अगुवाई स्वयं जिला पदाधिकारी, अलंकृता पांडे ने की । इस कार्यक्रम में वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी, अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में जनमानस भी शामिल हुए।
नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा एवं अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ ,सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने सभी जिला वासियों से अपील की है कि जल स्रोतों की स्वच्छता के महत्व को समझे एवं उन्हें निरंतर स्वच्छ ,सुंदर बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।