चंपारण की खबर:एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, चरखा पार्क और गांधी संग्रहालय का लिया जायजा

Breaking news News बिहार



मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

एक दिवसीय दौरे पर केंद्रीय राज्य मंत्री बी एल वर्मा आज मोतिहारी पहुंचे। दिन में सदस्यता अभियान में शामिल हुए , इससे पूर्व मंत्री चरखा पार्क और गांधी संग्रहालय का भ्रमण किया। जहां महात्मगांधी के नाम पर बने चरखा पार्क में बापू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और महात्मा गांधी से जुड़ी लघु फिल्म को भी देखा। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने चरखा पार्क के भ्रमण के बाद गांधी संग्रहालय का भी भ्रमण कर बापू से जुड़ी तस्वीर को देखा और कहा की महात्मा गांधी की कर्म भूमि चंपारण रही है। चंपारण में महात्मा गांधी ने सत्याग्रह की शुरुआत की थी। इसलिए आज हम धन्य है कि चंपारण के विभिन्न जगहों का भ्रमण करने का मौका मिला है। मंत्री बीएन वर्मा बताए की यह चंपारण की धरती ऐतिहासिक है। जहां से बापू ने निलहों के विरुद्ध आंदोलन की शुरुआत की थी ।आज मुझे इस जगह का भ्रमण करने का मौका मिला। बापू ने जिस आंदोलन की शुरुआत किया था वह पूरे देश में फैला और देश को आजादी मिली। वैसे जगह पर आज आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। गांधी संग्रहालय और चरखा पार्क घूमने के बाद मंत्री बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे सदस्य अभियान में भाग लेंगे। जहा पार्टी के लोगो को सदस्यता दिलाएंगे।