चंपारण की खबर::65.38 लाख मूल्य के 299.5 एमटी धान गबन का आरोपी खैरवा पैक्स मैनेजर गिरफ्तार

Breaking news News बिहार

  • प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन ने वैसे पैक्सो पर कार्रवाई तेज कर दी है, जिनके द्वारा धान अधिप्राप्ति खरीफ विपणन मौसम 2023-24 में अनियमितता बरती गई है। इसी क्रम में जिले के छौड़ादानो प्रखंड के खैरवा पैक्स प्रबंधक, राजकुमार सिंह को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी श्री गोपाल ने खैरवा पैक्स की पूर्ण प्रबंधकारिणी पर बीते 30 अगस्त 24 को जिला सहकारिता पदाधिकारी के आदेश के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज कांड संख्या 209 / 24 दिनांक 30 अगस्त 2024 के आलोक में खैरवा पैक्स अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खैरवा पैक्स के प्रबंधक राजकुमार सिंह एवं अध्यक्ष नौशाद आलम ने मिलकर 299.5 एमटी धान गबन कर लिया, जिसकी कीमत 65.38 लाख होती है।