चंपारण की खबर::राधामोहन सिंह अनुशासनप्रिय और दूरदृष्टि वाले अभिभावक व राजनेता हैं : सम्राट चौधरी

Breaking news News बिहार
  • सांसद के 75 वें जन्मदिवस पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, ‘संगठन से संसद तक ‘ नामक पुस्तक का किया विमोचन

मोतिहारी/राजन द्विवेदी।

पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह पूर्वी चंपारण के सांसद राधा मोहन सिंह की 75 वीं सालगिरह पर सम्मान समारोह का आयोजन मोतिहारी के गांधी ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, पिपरकोठी अरविंद कुमार ने किया।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी फाउंडेशन, मोतिहारी द्वारा ‘संगठन से संसद तक’ नामक पुस्तक का लोकार्पण 94 वर्षीय डॉ० कल्याण चंद कुशवाहा एवं मंचासीन अतिथियों के कर कमलों से किया गया। साथ ही सांसद श्री सिंह के संघर्षशील जीवन पर आधारित रितिक विराज पाण्डेय कृत लघु फ़िल्म प्रदर्शित की गई।
कार्यक्रम में श्री सिंह ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि मेरे पैरों में इतनी शक्ति नहीं है। इतनी लंबी यात्रा आपके आशीर्वाद और आपकी बैसाखी के सहारे ही तय की है।


उन्होंने कहा कि आप सब ने जो मुझे दिया है, उसके बदले में इस समाज और देश को लौटाने का प्रयास करता रहा हूँ और आगे भी करता रहूँगा।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लम्बे समय से बिहार की राजनीति को एक कद्दावर नेता चंपारण ने दिया जिनको हम राधा मोहन सिंह के नाम से जानते हैं।
राधा मोहन जी का व्यक्तित्व ऐसा है जिन्होंने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है। उनका होना हमारे लिए संबल और एक बड़ा आश्वासन है।
वह एक अनुशासनप्रिय और दूरदृष्टि वाले अभिभावक और राजनेता हैं। एक ही स्थान से सात बार सांसद हो कर उन्होंने जो कीर्तिमान स्थापित किया है उसके लिए बधाई की पात्र यहां की जनता भी है।
डिप्टी सीएम श्री चौधरी ने सांसद श्री सिंह द्वारा किये गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए चंपारण के होने वाले डैम और एयरपोर्ट के साथ आगामी विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ० राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा द्वारा 75-75 प्रगतिशील किसान, पशुपालक, शिक्षक, दिव्यांग, अधिवक्ता, कलाकार, , चिकित्सक, जेपी सेनानी, जनप्रतिनिधि, लघु उद्यमी, कोचिंग संस्थान, विचार परिवार, सामाजिक कार्यकर्ता, आध्यात्मिक संगठन प्रतिनिधि, खिलाड़ी, एनसीसी कैडेट, निजी विद्यालय, सफाईकर्मी, सरकारी अधिकारी सहित एनडीए के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गन्ना उद्योग मंत्री, बिहार सरकार कृष्णनंदन पासवान, मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, एमएलसी महेश्वर सिंह एवं अनिल चंद्र शर्मा, कुलपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा डॉ० पुण्यव्रत सुविमलेन्दु पाण्डेय, निदेशक अटारी, पटना डॉ० अंजनी कुमार, सिद्धार्थ शम्भू, अशोक पालीवाल, राजेन्द्र गुप्ता, निदेशक इफको, नई दिल्ली प्रेम चंद्र मुंशी, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश अस्थाना, पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह,महात्मा गाँधी फाउन्डेशन के अध्यक्ष डॉ० आशुतोष शरण, फाउंडेशन के सचिव सह उपमहापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, राजेन्द्र गुप्ता, चरखा पार्क निर्माण समिति के संयोजक मार्त्तण्ड नारायण सिंह एवं समाजसेवी सिद्धार्थ शम्भू मंचासीन रहे। पूरा गांधी ऑडिटोरियम आमंत्रितों से भरा रहा।