चंपारण की खबर::प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचा है: राधामोहन सिंह

Breaking news News बिहार


– सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला हुई आयोजित


मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
भारतीय जनता पार्टी मोतिहारी के नगर दक्षिणी मंडल एवं उत्तरी मंडल की सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय गांधी कॉम्प्लेक्स में हुई।  कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचा है।  हमारे सभी कार्यकर्ता उनके विकसित भारत के संदेश को घर-घर तक लेकर जाएँगे और भाजपा सदस्यता अभियान को बढ़ाने में अपना अहम योगदान देंगे।
बता दें कि एक सितंबर से 25 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान का पहला चरण शुरू होगा और एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दूसरा चरण चलेगा। इसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा। इस बार पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र से पाँच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कार्यशाला में मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, जिला महामंत्री योगेन्द्र प्रसाद एवं मार्तण्ड नारायण सिंह, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजू वर्मा, मनोज पासवान  के साथ दोनों मंडल के दायित्वधारी उपस्थित थे।