सहारनपुर/उप्र/रामपुर मनिहारानदिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी।दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए।जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


घटना क्षेत्र के गांव घाटहेड़ा के पास की है। रामपुर मनिहारान की ओर से एक कार सहारनपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही वह दिल्ली यमनोत्री हाईवे पर गांव घाटहेड़ा के पास पहुंची तो चालक का संतुलन बिगड़ गया।जिससे कार अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से घुस गई।जोरदार टक्कर लगने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। घटना स्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगो ने कार में मौजूद घायलों को भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे। जिनमे एक व्यक्ति सहारनपुर व तीन भगवानपुर के रहने वाले बताए जा रहे है।घटना चालक को नींद की झपकी आने के कारण होना बताई जा रही है।