विजय विकास पर शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा, प्रदेश सचिव बने- जदयू कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

Breaking news News बिहार



शिवहर/ प्रतिनिधि।
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश कमिटी को प्रदेश अध्यक्ष ने आज ही तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाने के उपरांत कुछ ही घंटो में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची अनुमोदन कर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को सौप दिया।
प्रदेश कमिटी की सूची में इस बार दल एवं संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं पर नीतीश कुमार एवं उमेश सिंह कुशवाहा ने भरोसा जताते हुए नई जिम्मेवारी सौंपी है।
शिवहर जिला जदयू के प्रखर विद्वान एवं मुखर प्रवक्ता एवं समर्पित कार्यकर्ता विजय विकास को जिला से अकेले प्रदेश कमिटी में शामिल किया गया है।
जदयू कार्यकर्ताओं में विजय विकास को प्रदेश सचिव बनाने पर काफी हर्ष का माहौल है तथा बधाइयों का ताता लगा हुआ है।
बधाई देने वालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाह , राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार , तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम चरित प्रसाद , प्रदेश कार्यालय के संजय कुमार सिन्हा , नवीन कुमार आर्य , संजय गांधी विधान पार्षद सह सचेतक , रवींद्र प्रसाद सिंह विधान पार्षद , लवली आनंद , माननीय सांसद , शिवहर , पूर्व सांसद सह जदयू के कद्दावर नेता श्री आनंद मोहन, विधायक शिवहर चेतन आनंद , पूर्व विधायक बेलसंड प्रतिनिधि राणा रणधीर सिंह चौहान , विधान पार्षद रेखा कुमारी , अंग राज कंस्ट्रक्शन के अंगेश कुमार सिंह, बैंगलोर के प्रतिष्ठित आईटी कंपनी के मालिक और महुआवा निवासी मो वामिक , प्रिंस गैस के प्रोपराइटर मोती उर्फ मो नेयाज अहमद , मीडिया प्रभारी खलीकुर रहमान, मो महबूब सेवा दल , अरुण मिश्रा, ब्रजेश कुमार, रामदयाल राय, अशोक कुमार , छोटे मुखिया सभी प्रखड अध्यक्ष के साथ साथ हरिद्वार राय पटेल , अवध किशोर प्रसाद ,भोला सहनी , अनिल कुमार पटेल , नगर अध्यक्ष , डॉक्टर गणेश पासवान , डॉक्टर आरके सिंह , डॉक्टर मेहदी हसन सहित सैकड़ों लोग शामिल है।