शेखपुरा – राष्ट्रपति सम्मानित करेंगे शेखपुरा एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा को

Breaking news News बिहार



एसडीपीओ को बधाईयो का लगा ताता

( रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा )

शेखपुरा जिला के एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति सम्मना के लिए नामित किए जाने के बाद पुलिस महकमों के साथ आम लोगो ने एसडीपीओ को बधाई दे रहे है। अरविंद कुमार सिंहा वर्ष 1990 में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए। वे हजारीबाग में ट्रेनिंग के बाद उग्रवाद प्रभावित गिरिडीह जिला में पदस्थापित हुए ।गिरिडीह जिला में थानाध्यक्ष के पद पर इनकी पहली पोस्टिंग उग्रवाद क्षेत्र पीरटाॅड़ (चिरकी ,मधुवन)में हुई। यहां से थानाध्यक्ष के रूप में अपनी सफर को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाते हुए गिरिडीह जिला के अन्य उग्रवाद प्रभावित थाना निमियाघाट, बगोदर,गांडेय, मुफस्सिल, उग्रवाद प्रभावित पलामू जिला के हुसैनाबाद, गोड्डा जिला के सुन्दरपहाड़ी, गोड्डा टाउन आदि थाना में थानाध्यक्ष के रूप में रहते हुए कई दुर्दांत एवं खतरनाक उग्रवादियों को बहादुरी के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला। बर्ष 2004 में कैडर बंटबारा के तहत ये बिहार आये।बिहार में पटना जिला के गोपालपुर  ,अगमकुऑ,ट्राफिक आदि थाना में थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहते हुए बर्ष 2012 में इन्हे पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर तथा बर्ष 2019 में डीएसपी के पद पर प्रोन्नत किया गया।

पीछले 3-4 माह पूर्व इन्हे वरीय पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। वर्तमान में ये पीछले देढ़ बर्षो से शेखपुरा जिला में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं। अपनी कर्तव्य के प्रति सदा सजग रहने वो मिलनसार तथा अपनी मधुर वाणी को लेकर ये शेखपुरा जिला में वरीय पदाधिकारी के रूप में अपना अलग पहचान बनाए हुए हैं।आज इन्हे इनकी सराहनीय सेवा के लिए देश के महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाने को लेकर नामित किया गया है जिससे जिला के आम नागरिक के साथ-साथ शेखपुरा पुलिस उन्हें बधाई दे रहे है। वही इस सम्बंध में एसडीपीओ ने कहा कि पिछले 34 वर्षों से पुलिस सेवा का फल राष्ट्रपति सम्मना हो होने पर प्रसन्न जाहिर किया है।जबकि अन्य पुलिस अधिकारियों से भी अपने कार्य के प्रति समर्पित होने की बात कही ताकि अन्य पुलिस अधिकारियों को भी राष्ट्रपति सम्मना से सम्मानित होकर फर्क महसूस करे।गौरतलब है कि राष्ट्रपति सम्मना के लिए बिहार के 16 पुलिस जवान और अधिकारियों को नामित किया गया है जिसमे शेखपुरा के एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा भी नामित है।