
( रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा )
शेखपुरा जिले के आकांक्षी प्रखंड शेखोपुरसराय के प्रखंड कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन करने हेतु बैठक किया गया ! बैठक की शुरुआत में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित गौरव ने सभी जनप्रतिनिधि एवं अन्य सदस्यों का संबोधित करते हुये कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्पूर्णता अभियान के अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाना है जिसमें सभी के सहयोग से इसे सफल बनाने हेतु कार्य करना है! इसके बाद बैठक को आगे बढ़ाते हुए पीरामल फाउंडेशन की सोनी झा ने चयनित 6 सूचकांकों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी तथा ग्राम सभा के आयोजन हेतु विभिन्न बिंदुओं जैसे; बैठक के दौरान सभी 6 सूचकांकों एवं इनके विकास हेतु संबंधित गतिविधियों के बारे में सभी प्रतिभागियों को जानकारी देना व सपथ ग्रहण लेना आदि है” के बारे में बताया! ग़ौरतलब हो कि नीति आयोग के द्वारा प्राप्त निदेश के अनुसार सभी आकांक्षी जिले एवं आकांक्षी प्रखंड के सभी पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाना है, जिसमें चयनित सभी 6 सूचकांकों के विकास हेतु चर्चा एवं विमर्श किया जाना है, ताकि सम्पूर्णता अभियान के लिये चयनित 6 सूचकांकों सत प्रतिशत संतृप्त किया जा सके! मंगलवार को बैठक के दौरान अंचल पदाधिकारी पंचायत राज पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, महिला पर्यवेक्षिका, सभी पंचायत मुखिया और सचिव एवं पीरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो नीलकंठ साहू उपस्थित थे!