सहारनपुर/उप्र/ग्राम प्रधान संगठन की तर्ज पर अब जनपद में नगर पालिका अध्यक्ष/ नगर पंचायत अध्यक्ष द्बारा स्थानीय निकाय ऐसोसिएशन संगठन गठित हुआ है।

Breaking news News उत्तरप्रदेश




ब्यूरो रिपोर्ट सहारनपुर।



बता दें कि नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष के नव गठित संगठन का नकुड़ चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता को सर्व सम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया है। सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित के आर प्लाजा में नकुड़ चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता-गंगोह पूर्व चेयरमैन काज़ी नोमान मसूद, रामपुर मनिहारान चैयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान, नानोता चेयरमैन प्रतिनिधि अफ़ज़ाल खान-तीतरों चेयरमैन तैमूर खान, अंबेहटा चेयरमैन प्रतिनिधि नईम, छुटमलपुर चेयरमैन शमा परवींन, सरसावा चेयरमैन प्रतिनिधि, चिलकाना चेयरमैन प्रतिनिधि चांद मियां सहित सभी ने मिलकर एक बैठक आयोजित कर स्थानीय निकाय ऐसोसिएशन संगठन का गठन किया है।जिसका सर्व सहमति से नकुड़ चेयरमैन को जिला अध्यक्ष, ज़िला उपाध्यक्ष तैमूर खान, महा सचिव रूमाना खान को बनाया गयाहै। वही ज़िला उपाध्यक्ष तैमूर खान ने जानकारी देते हुए कहा कि इस संगठन का मुख्य उद्देश्य नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्षों के हितों की रक्षा में लिए इसका गठन किया गया है।