सहारनपुर/उप्र/विश्व हिंदू परिषद, मेरठ प्रांत ( पश्चिमी उत्तरप्रदेश) की बैठक देववृन्द में संपन्न हुई।

Uncategorized



ब्यूरो रिपोर्ट सहारनपुर।

देववृन्द
विश्व हिन्दू परिषद मेरठ प्रांत की दो दिवसीय प्रांत बैठक आरके पब्लिक स्कूल जीटी रोड देवव्रन्द में आयोजित हुई। बैठक मैं जिला/महानगरों से आए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे ने कहा कि सभी कार्यकर्ता समरसता की भावना से समर्पित होकर राष्ट्र धर्म संस्कृति के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा अपने संगठन को 60 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 1964 को संगठन की स्थापना हुई थी। स्थापना दिवस व षष्ठीपूर्ति  समापन वर्ष कार्यक्रम को हम उत्सव के रूप में मनाएंगे। प्रांत के सभी 26 जिलों के 301 प्रखंडों में हिंदू सम्मेलन के कार्यक्रम 24 अगस्त से 1 सितम्बर के मध्य आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में हिंदू मान बिंदुओं को जन-जन तक पहुंचाने, समरसता की भावना निर्माण करने, राष्ट्र धर्म संस्कृति व समाज मैं उत्पन्न अनेक चुनौतियों के निराकरण हेतु बैठक, सभा व सार्वजनिक गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयाम, सेवा, समरसता धर्म प्रचार, सत्संग, अर्चक पुरोहित आदि के माध्यम से हिन्दू धर्म की परम्पराओं व पवित्रता को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने मठ मंदिरों की सुरक्षा, लव जिहाद , गौ रक्षा, देश के खिलाफ हो रहे अनेक षड्यंत्र आदि बिंदुओं पर चर्चा की।


विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर ने अखिल भारतीय बैठक जोधपुर में देश भर से आए संगठन के कार्यक्रमों के संबंध में कार्यकर्ताओं को बताते हुए आगामी कार्यक्रमो की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा देश भर के संगठन के 1210 जिलो में 88666 ग्रामों में विहिप की सक्रिय समितियां है। संगठन द्वारा कुल 30882 स्थानों पर साप्ताहिक सत्संग चल रहे हैं। उन्होंने विश्व विश्व हिंदू परिषद के मुख्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि समरसता दिवस पर 1428 स्थान पर कार्यक्रम हुए। जिसमें 85430 लोगों की उपस्थिति रही। रामनवमी के कार्यक्रम 25882 स्थान पर हुए जिसमे 12 लाख 91 हजार 303 लोगों ने भाग लिया तथा शोभायात्राएं 1801 स्थान पर आयोजित हुई, जिनमें 28 लाख 63 हजार 53 लोगों ने भाग लिया। हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम 3314 स्थान पर हुए जिनमें 14 लाख 61 हजार 941 लोग शामिल हुए। इसी प्रकार सीता नवमी के कार्यक्रम 2231 स्थान पर हुए, शौर्य प्रशिक्षण वर्ग, धर्म प्रसार विभाग द्वारा परावर्तन के कार्यक्रम की भी जानकारी दी। 6 माह में 98 हजार 300 गौ वंश व 3267 हिंदू कन्याओं को लव जिहाद से बचाया गया,संगठन द्वारा अनूसूचित बस्तियों में 680 स्थानों पर संस्कार शाला चलाने की जानकारी भी दी।
बैठक में क्षैत्र संगठन मंत्री सोहन सोलंकी, क्षेत्र धर्म प्रसार प्रमुख यशपाल, प्रांत कार्याध्यक्ष जयपाल, प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर व प्रांत कार्यकारिणी सहित संगठन के 26 जिलों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में सेवानिवृत्त आई पी एस वी के शेखर, सहारनपुर के रविन्द्र लंबा और नोएडा से छाया सिंह दीदी को प्रांत उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुरादाबाद के गौरव भटनागर को बजरंग दल का प्रांत संयोजक व मेरठ की काजल सैनी को दुर्गा वाहिनी की प्रांत संयोजिका, बिजनौर के ललित जोशी को प्रांत का प्रचार प्रसार प्रमुख सहित अनेक कार्यकर्ताओं को संगठन का नवीन दायित्व भी दिया गया। देवबंद के जिला अध्यक्ष,जिला मंत्री और विभाग संयोजक मोंकित पुंडीर ने बैठक में सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया।