चंपारण की खबर::आमजन की भागीदारी से ही होगी तिरंगा अभियान सफल : प्रकाश अस्थाना

Breaking news News बिहार


किसान मोर्चा और महिला मोर्चा के तत्वावधान में 12 को होगा स्वच्छता कार्यक्रम


– 

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
भाजपा जिला कार्यालय गांधी कॉम्प्लेक्स में आज मोतिहारी जिला भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह ने किया।
बैठक में  हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा को लेकर चर्चा की गई। जिसमें बूथ तक झंडा वितरण के साथ जिला स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए दिशा – निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान तभी सफल होगा जब आम जन की भागीदारी सुनिश्चित होगी। यह राष्ट्रीय पर्व प्रत्येक भारतीय का पर्व है। यह किसी जाति या सम्प्रदाय का पर्व नहीं है।
हर घर तिरंगा तभी लग पायेगा जब घर के मालिक एक तिरंगा खरीद कर अपने घर पर लगाएंगे। तिरंगा, पोस्ट ऑफिस और खादी की दुकानों पर उपलब्ध है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें 300 मोटर साईकिल वाले कार्यकर्ता शामिल होंगे। यात्रा का प्रस्थान किसी मंडल में महापुरुष की प्रतिमा स्थल से निकाली जायेगी।
इस अवसर पर किसान मोर्चा, महिला मोर्चा के नेतृत्व में 12 अगस्त को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ता, सभी वर्तमान एवं पूर्व सांसद, विधायक, विधान पार्षद, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी सहित सभी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
अनुसूचित जाति मोर्चा, अति पिछड़ा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं मूल पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 13 अगस्त को भारत माता एवं महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।


14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया जायेगा। जिसके तहत नगर भवन में  संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में अधिवक्ता, बुद्धिजीवी, शिक्षक, डाक्टर, निजी स्कूल के शिक्षक, कॉलेज के विद्यार्थी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोग शामिल रहेंगे।
बैठक में मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार, पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ मयंकेश्वर सिंह, बसंत मिश्रा, गुलरेज शहजाद, राकेश गुप्ता, विनोद कुशवाहा, मीना मिश्रा, राजेश कुमार, राजकिशोर कुशवाहा, अनिल वर्मा, बबलू पासवान सहित प्रत्येक मंडल के दायित्वधारी उपस्थित थे।