चंपारण की खबर::अपनी समस्याओं को बताएं तो मैं सरकार से उसके निदान के लिए लड़ुंगा : महेश्वर सिंह

Breaking news News बिहार
  • नगर पंचायत की सामान्य बैठक में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था का मुद्दा छाया रहा

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिले के सुगौली नगर पंचायत कार्यालय स्थित सभागार में नगर पंचायत बोर्ड की सामान्य बैठक नपं मुख्य पार्षद नसरीन अली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले बैठक के प्रस्ताव की समीक्षा हुई। मौके पर उपस्थित पार्षदों ने अपनी- अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बैठक के दौरान साफ सफाई का मुद्दा छाया रहा। बैठक को संबोधित करते हुए एमएलसी महेश्वर सिंह ने कहा कि सुगौली ऐतिहासिक जगह है। यहां आने का मन करता है। लेकिन बैठक की सही जानकारी नहीं मिलने के कारण नहीं पहुंच पाता हूं। अगर यहां की जो समस्या मालूम होगा तो आपके सवालों को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे। आप लोगों ने लड़़ने का अधिकार हमको दिया है। आपकी बात को सरकार तक रखेंगे। वहीं उपस्थित अधिकारियों व पार्षदों को नसीहत देते हुए कहा कि सुगौली का विकास हो। यहां की समस्या दूर हो। राजनीति को आय का साधन नही बनाना है। राजनीति जनता की सेवा करना है। वहीं उन्होंने कहा कि पार्षद के देखरेख में सफाई का काम हो, सफाई कर्मी उक्त पार्षद से हाजिरी बनवाए। मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना की जानकारी देते हुए कहा कि शहर कैसे सुंदर दिखाई दे, नगर का भवन भी साफ हो उसका भी ख्याल रखना चाहिए। सभी पार्षदों को कुछ न कुछ काम मिले। वहीं पार्षद राजकुमार सर्राफ ने कहा कि एमएलसी बैठक में आए है। उनका स्वागत है। उन्होंने अधिकारी से अवगत कराते हुए कहा कि दो साल जीते हुए हो गए। कोई काम नहीं हो रहा है। नगर की साफ सफाई की व्यवस्था खराब है। एनजीओ द्वारा टेंडर लिया गया है।
बराबर हड़ताल हो रहा है। नगर पंचायत की स्थिती खराब है।संवेदक का कोई अता पता नही है। सफाई कर्मी का सही से भुगतान हो। हमलोगों को भी काम मिलना चाहिए। काम को योजना में लाया जाए। वार्ड सात के पार्षद शिव राम ने कहा वार्ड सात में दो विद्यालय है। 2023 शिक्षा समिति की बैठक नही हुई। जहां मनमानी काम होता है। इस मौके पर पूर्व के बजट प्राकलन 59 करोड़ 81लाख में 36 प्रतिशत शहरी राशि का प्रावधान हुआ है। मौके पर ईओ धर्मेन्द्र कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी मोईन खां सभी वार्ड पार्षद आदि मौजूद थे।