सहारनपुर/उप्र/रामपुर मनिहारानकार और बेसहारा गौवंश की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक गोवंश की मौत हो गई गई। जबकि दो गोवंश घायल हो गए।

Breaking news News उत्तरप्रदेश



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।



घटना दिल्ली यमनोत्री हाइवे पर गांव सढोली दुलीचन्दपुर के पास की है। जनपद शामली के गांव कंडेला से दो लोग आई 20 कार सँख्या यूके 07 बीएन 3698 में सवार होकर एक समारोह में शामिल होने सहारनपुर जा रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली यमनोत्री हाइवे पर रामपुर मनिहारान के गांव सढोली दुलीचन्दपुर के पास देवी मंदिर के सामने पहुंचे तभी अचानक जंगल से निकल कर हाइवे पर बेसहारा गौवंशो का झुंड सामने आ गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर गौवंश से टकरा गई। हादसे में एक गौवंश की मौत हो गई।जबकि दो गोवंश घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार दोनों लोग बाल बाल बच गए। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर घायल गोवंशो को उपचार के लिए गौशाला में भिजवाया। जबकि मृतक गौवंश के संस्कार की तैयारी की जा रही है।