चंपारण की खबर::हाइकोर्ट के आदेश पर राजद नेता देवा गुप्ता की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

Breaking news News बिहार

–  राजीव हत्या मामले में देवा गुप्ता है आरोपी

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

मोतिहारी नगर निगम की मेयर प्रीति कुमारी के पति सह राजद नेता देवा गुप्ता पर एक बार फिर हाईकोर्ट के आदेश से गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। पुलिस देवा की तलाश में उसके घर पर छापेमारी के लिए पहुंची भी लेकिन वह घर से फरार थे। इसके बाद पुलिस उसके अन्य ठिकानों पर फिलहाल छापेमारी कर रही है।
मालूम हो कि राजीव रंजन हत्या मामले में देवा गुप्ता को अभियुक्त बनाया गया था। हालांकि उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए कोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद राजीव रंजन के परिजनों ने पटना हाई कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई थी। जहां पर कोर्ट ने मोतिहारी पुलिस को देवा गुप्ता की गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस उसके घर पर छापेमारी कर रही है।
बता दे कि बीते 22 अगस्त को चकिया थाना से कुछ कदम की दूरी पर ठेकेदार राजीव रंजन यादव की हत्या अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। राजीव की हत्या के बाद उसकी मां किशोरी कुमारी ने मोतिहारी मेयर प्रीति कुमारी के पति सह राजद नेता देवा गुप्ता सहित पांच को नामजद अभियुक्त और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। किशोरी कुमारी ने थाने में आवेदन देते हुए बताया था कि जब वह अपने बेटे राजीव रंजन को गोली लगने के बाद इलाज के लिए मोतिहारी लेकर जा रही थी। इस दौरान राजीव ने बताया था कि एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसे गोली मारी है। वहीं बाइक पर सवार पुष्कर सिंह और रूपेश सिंह को उसने पहचान लिया था। दरअसल केसरिया में ठेकेदारी के लिए राजीव रंजन ने टेंडर डाला था। इससे राहुल सिंह उर्फ मुखिया और देवा गुप्ता नाराज थे। टेंडर नहीं डालने को लेकर कई बार मना भी किया था। इस कारण सभी लोग उसके पीछे पड़े हुए थे। इसके साथ ही जान से मारने की लगातार धमकी भी दे रहे थे। मामले में पुलिस ने पुष्कर और रूपेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि कुणाल सिंह जेल में ही बंद था। राहुल सिंह उर्फ मुखिया दिल्ली से गिरफ्तार किया गया और देवा गुप्ता की खोज जारी है।