सहारनपुर/उप्र/रामपुर मनिहारानकोचिंग से जा रहे बाइक सवार दो युवकों पर आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर घायल कर दिया है।

Breaking news News उत्तरप्रदेश क्राइम




घटना में बाइक सवार एक युवक हाथ में गोली लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हॉयर सेंटर चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।


रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


मामला थाना रामपुर मनिहारान के गांव जंदहेड़ा समशपुर का है।
थाना तीतरों के गांव माधोपुर के रहने वाला दीक्षित चौधरी अपने दोस्त प्रिंस के साथ सहारनपुर से अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों युवक थाना रामपुर मनिहारान के गांव जंधेड़ा समसपुर में पहुंचे। तभी 8 से 10 युवकों ने दोनों दीक्षित और प्रिंस को घेर लिया। घायल युवक ने बताया कि आरोपी युवक दोनों ओर से फायरिंग कर रहे थे। आरोपियों की दो गोली दीक्षित के बाए हाथ में लग गई। जिसके बाद ग्रामीणों के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। दोनों युवक सहारनपुर से कोचिंग से घर जा रहे थे। घायल दीक्षित चौधरी के रिश्तेदार देवराज गुर्जर ने बताया कि दीक्षित की किसी से दुश्मनी नहीं है। वो अपने दोस्त के साथ कोचिंग से पढ़ने के लिए जाता है। पता चला है कि गांव भाकला और सढ़ौली हरिया के दो युवकों से प्रिंस की दुश्मनी थी। वो उसको जान से मारने के इरादे से आए थे। लेकिन दीक्षित फायरिंग में घायल हो गया। आरोपी पहले से ही घात लगाए बैठे थे। कोई रेकी भी कर रहा होगा। फिलहाल गंभीर हालत को देखते हुए दीक्षित को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र में 17 घंटे में फायरिंग की दूसरी घटना है। सोमवार की देर रात को भी तीन अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर बैठे युवकों पर फायरिंग की थी। उसी समय पहली घटना से 50 मीटर दूर दूसरे युवक पर भी उन्हीं बदमाशों ने फायरिंग की थी। हालांकि दोनों ही घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। वहीं मंगलवार की दोपहर को इसी थाना क्षेत्र में ये तीसरी घटना है।