जहानाबाद जिला पदाधिकारी ने उमसभरी गर्मी को देखते हुए आम लोगों को बचाव को लेकर किया सुचना जारी।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – पुरे बिहार में उमसभरी गर्मी एवं तेज धूप तथा लु से आम आवाम को बचने के उद्देश्य से सुचना जारी किया है।
उन्होंने प्रेस रिलीज कर लोगों को तपती धूप एवं चल रही लु को देखते हुए अनेकों दिशा निर्देश जारी किया है। निर्देश में आम आवाम को शक्त आदेश जारी किया है कि दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक बिना काम को घर से न निकलने का प्रयास करने की बात कही गई है। वही उन्होंने बताया कि 10 जून से 14 जून तक राज्य के दक्षिणी जिलो के अधिका॑श भाग में भीषण लु /उष्ण गर्मी (हीट वेव)की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। वही राज्य के उत्तरी जिले के कुछ भागों में उस्ण लहर (हीट वेव)की स्थिति बनी रहने की संभावना ब्यक्त किया गया है। वही जानकारी दिया गया है कि 15 या 16 जून से मौसम में बदलाव होने की बात मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है।
उन्होंने आम नागरिकों को उचित सावधानी बरतने की सलाह दी है।
हीट वेव के फलस्वरूप शारीरिक तनाव बढ़ने से मृत्यु की स॑भावना से इ॑कार नही किया जा सकता। वैसे में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।