उप्र/सहारनपुर रामपुर मनिहारान मदरलैंड पब्लिक स्कूल में मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को आम के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Breaking news News उत्तरप्रदेश शिक्षा



रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


बुधवार को मदरलैंड पब्लिक स्कूल में आयोजित मैंगों पार्टी में कक्षा 1 से कक्षा 3 तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर बच्चों ने कागज पर एक से बढ़कर एक आम की कलाकृतियों को उकेर कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व स्कूल के प्रबंधक इंजीनियर सत्य संयम भूर्यान ने भी बच्चों के साथ मैंगों पार्टी में शामिल होकर बच्चों को आम में मौजूद गुणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रधानाचार्या डॉक्टर शालू भूर्यान व चेयरपर्सन श्वेता सैनी ने भी बच्चों के साथ मैंगो पार्टी का भरपूर लुत्फ उठाया और उन्होंने बच्चों को बताया कि फल हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने लाभकारी होते हैं हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रत्येक दिन फलों का सेवन करना चाहिए। इस दौरान अध्यापक अध्यापिकाओं ने भी इसमें सहयोग दिया।