चंपारण की खबर::राजद नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, अंगवस्त्रम से जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

Breaking news News बिहार राजनीति

– जो यहां वहां हैं, वैसे लोग लगातार भाजपा की सदस्यता ले रहे : पवन जायसवाल

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

भाजपा के संसदीय कार्यालय गांधी कॉम्प्लेक्स में आज राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
शम्भु प्रसाद प्रदेश मधासचिव अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ राजद के नेतृत्व में पूर्व जिला पार्षद सुभाष गुप्ता, जिलाध्यक्ष कानू विकास मंच डॉ० ओम प्रकाश गुप्ता , रवि गुप्ता मुखिया प्रत्याशी, रवि साह, छोटे लाल कुमार राजद प्रखंड उपाध्यक्ष, प्रेमनाथ गुप्ता (अधिवक्ता), बिट्टू कुमार गुप्ता एवं सुभाष साहू केसरिया ने सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने उपस्थित राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं को भाजपा के अंगवस्त्रम से स्वागत कर ऑनलाइन सदस्यता दिलवाई।
जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि विकसित भारत की विकास यात्रा के एक प्रतिबद्ध यात्री की भूमिका का निर्वाह आप करेंगे।
इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि मोदी जी के लिए नेशन फर्स्ट है और विपक्षियों के लिए फैमिली फर्स्ट है। आज बड़ी संख्या में अलग-अलग दल और समाज के लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं जो साबित करता है कि नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व, उनकी प्रतिबद्धता और उनकी कार्य कुशलता जनकल्याणकारी है।
ढाका विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि वैश्य समाज भाजपा का कोर वोटर है लेकिन कुछ लोग जो यहां वहां हैं, वैसे लोग लगातार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
यह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और उनकी लोकप्रियता के कारण लगातार लोग जुड़ रहे हैं। यह कारवां लगातार बढ़ता जाएगा और भाजपा चार सौ पार का आंकड़ा निश्चित रूप से हासिल करेगी।
उक्त अवसर उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, जिला प्रवक्ता द्वय भाजपा संजीव सिंह एवं सुधांशु रंजन, नंदलाल कुमार, चेतन कुमार निगम पार्षद एवं संतोष कुमार मिश्रा उपस्थित थे।      
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी।