रामपुर मनिहारानभारतीय किसान यूनियन पथिक के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित आठ सूत्रीय एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

Breaking news News उत्तरप्रदेश




रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

शुक्रवार को भाकियू पथिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीम सुरेंद्र कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि दिल्ली हाईवे पर करीब आधा दर्जन स्कूल है।जिनकी छुट्टी के समय पर बच्चे सड़कों पर आ जाते हैं। पिछले एक वर्ष में सड़क हादसों में करीब 6 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हादसों पर रोक लगाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। करीब 22 दिन पहले कस्बे के कपड़ा व्यापारी नीरज गुप्ता के घर हुई चोरी का पुलिस अभी तक भी खुलासा नही कर सकी है। चोरों को पड़कर घटना का जल्द खुलासा किया जाए। मई माह में किसानों को गन्ना आदि फसलों में पानी की अधिक आवश्यकता होती है। इसके लिए पूर्वी यमुना नहर रेडी मलकपुर से निकलने वाले नल्हेडा,भांकला राजवाहे में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाए। शुगर मिलों से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र कराया जाए। तहसील के गांव में अवैध शराब,स्मेक आदि नशीले पदार्थों का कारोबार खुलेआम हो रहा है। जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। इस पर रोक लगाई जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे शहरी पुल से रेलवे फाटक तक निर्माणाधीन ओवर ब्रिज शीघ्र बनवाया जाए। जिससे हाईवे पर आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों को मुक्ति मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों की जांच करा कर उन्हें कब्जा मुक्त कराए जाने व एमएसपी कानून लागू किए जाने आदि की मांग की है। इस दौरान नत्थू सिंह,सत्येंद्र कुमार, गुलशन प्रधान, जन्म सिंह मुखिया,तकी, आबिद हसन,मोनू, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।