चंपारण की खबर::बिहार का शहरीकरण अपेक्षाकृत कम है, इसको और तेज गति देने की है जरूरत: नितिन नवीन

Breaking news बिहार राजनीति



मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
मोतिहारी नगर भवन में आज भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ ने बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग एवं विधि विभाग मंत्री नितिन नवीन का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रविभूषण सिन्हा एवं संचालन उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद ने किया।
इस अवसर पर नितिन नवीन ने अपने संबोधन में कहा कि मैं शहरी क्षेत्र के 18 वर्षों से विधायक हूँ। शहरी क्षेत्र की समस्याओं से भली-भांति अवगत हूँ। शहरी क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक तत्पर रहूँगा।
बिहार का शहरीकरण अपेक्षाकृत कम है इसको और तेज गतिउन्होंने कहा कि बिहार का शहरीकरण अपेक्षाकृत कम है इसको और तेज गति से बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए मैं ने योजना बनायी है जो जल्द ही धरातल पर नजर आयेंगी। श्री नवीन ने एनडीए प्रत्याशी सांसद राधा मोहन सिंह के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि वो राष्ट्रीय स्तर के नेता जरूर हैं लेकिन वो अपने क्षेत्र में एक सेवक और एक कार्यकर्ता के रूप में उपस्थित रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को अपने क्षेत्र में अधिकांशतः जमीन पर उतारा है। उन्होंने कहा कि स्वंय सहायता समूह को लखपति दीदी बनाने का महती काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया। महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण के लिए नारी शक्ति वंदन योजना ला कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक काम किया है।
कार्यक्रम में मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, चकिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद, अरेराज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रण्टू पाण्डेय, केसरिया नगर पंचयत के मुख्य पार्षद रिंकू पाठक, मेहसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद अखलाक हुसैन एवं उप मुख्य पार्षद प्रकाश कुमार, अरेराज नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद अहमद अली आजाद एवं मोतिहारी नगर निगम के निगम पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।