चंपारण की खबर::महिलाओं के प्रहार से एनडीए का निर्धारित चार सौ का आंकड़ा पार होगा : एनडीए

Breaking news बिहार

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

आज गांधी कॉम्प्लेक्स स्थित एनडीए के मीडिया सेंटर पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संयुक्त रूप से प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा संगीता चित्रांश, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना मिश्रा एवं भाजपा नेत्री नीता शर्मा ने संबोधित किया। प्रेस को संबोधित करते हुए नेत्री त्रय ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला द्वारा मथुरा सांसद भाजपा नेत्री हेमा मालिनी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला की हेमा मालिनी पर की गई टिप्पणियों की मोतिहारी महिला मोर्चा कड़ी निंदा करता है। ये टिप्पणियां बेहद स्त्री के प्रति द्वेषपूर्ण और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली हैं। उक्त टिप्पणियां इतनी आपत्तिजनक हैं कि हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने औपचारिक रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर सुरजेवाला के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया है और तीन दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट का अनुरोध किया है। इस प्रकार की टिप्पणियां इंडी गठबंधन की हताशा को दर्शाती हैं। कांग्रेस के नेता के इस प्रकार का बयान इंडी गठबंधन की कब्र खोदने वाला साबित होगा और देश की महिलाओं के प्रहार से एनडीए द्वारा निर्धारित चार सौ का आंकड़ा पार होगा।