जिला पदाधिकारी ने एस एन सिन्हा काॅलेज में Gen z का संवाद कार्यक्रम किया आयोजित।

Breaking news News बिहार

विद्यार्थियों के साथ किया संवाद,सुनी समस्या एवं त्वरित समाधान का दिया भरोसा।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने Gen z का संवाद कार्यक्रम एस एन सिन्हा काॅलेज में छात्र-छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया एवं उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के पूर्व महाविद्यालय परिवार ने जिला पदाधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि युवा वर्ग देश और समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। उनकी ऊर्जा, नवाचार एवं सकारात्मक सोच ही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल समस्याओं का समाधान करना ही नहीं, बल्कि युवाओं को शासन-प्रशासन की प्रक्रिया से जोड़कर उन्हें सहभागी बनाना भी है।

संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, पुस्तकालय, परिसर की आवश्यकताओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, रोजगार, कौशल विकास तथा नशा मुक्त समाज जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सुझाव एवं विचार रखा।
जिला पदाधिकारी ने सभी सुझावों की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वहीं जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, अनुशासन, नवाचार एवं सकारात्मक सोच को जीवन का हिस्सा बनाएं तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र-छात्रा को किसी भी प्रकार की प्रशासनिक सहायता अथवा मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो जिला प्रशासन सदैव उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि “मिलेनियल पदाधिकारी के साथ Gen Z का संवाद” कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा, ताकि युवाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके तथा उन्हें शासन-प्रशासन की विकास यात्रा का सक्रिय भागीदार बनाया जा सके।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पीयूष, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) रमेश कुमार पाल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ( प्रा एवं समग्र शिक्षा अभियान ) गोविंद कुमार, एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मेघन प्रसाद, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।