
सहारनपुर गंगोह पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों सिद्धार्थ पुत्र अरविन्द सैनी और रजत पुत्र अशोक कुमार, दोनों निवासी निर्भयपुरम, थाना कोतवाली नगर, को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सिद्धार्थ को रेलवे स्टेशन सहारनपुर और रजत को गंगोह के विद्यार्थी तिराहे से दबोचा। कार्रवाई के दौरान अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद किया गया। पीड़िता के बयान और विवेचना के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
