
71 वाॅ जन्मदिन पर पैतृक गांव पंडौल में कार्यकर्ताओं ने केक काट मनाया जन्मदिन।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंडौल में अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार की 71 वाॅ जन्मदिन मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष मुन्ना कुमार चंद्रवंशी के नेतृत्व में डाॅ प्रेम कुमार की 71 वाॅ जन्मदिन के अवसर केक काट, उनके लम्बी आयु की कामना किया गया।

वहीं मुन्ना कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि डॉ प्रेम कुमार मुल रुप से ग्राम पंडौल के ही निवासी हैं, लेकिन उनके दादा गया मे व्यवसाय करतें हुए गया जी मे ही अपना निवास स्थान बना लिया। हमलोग को खुशी है कि आज हमारे गांव के ही श्री चंद्रवंशी बिहार विधानसभा का अध्यक्ष पर विराजमान हैं। हमलोग उनके स्वस्थ जीवन एवं दिर्घायु होने की कामना करता हूं।साथ ही साथ माननीय के जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण कार्य किया गया।
वहीं जन्मदिन कार्यक्रम में ममता सिंह चंद्रवंशी, मिथलेश चंद्रवंशी, जितेन्द्र चंद्रवंशी, मुन्ना लाल चंद्रवंशी, दिलीप चंद्रवंशी, विद्यानंद चंद्रवंशी, शैलेश चंद्रवंशी,सोनु चंद्रवंशी, प्रशांत चंद्रवंशी, सहित सैकड़ों की संख्या महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।
