जिला पदाधिकारी ने ग्राम पंचायत धराउत में आयोजित सहयोग शिविर का किया निरीक्षण।

Breaking news News बिहार

शिविर में प्राप्त आवेदनों को सहयोग पोर्टर पर अपलोड करने का दिया निर्देश।

जहानाबाद -मखदुमपुर से विकाश कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -मखदुमपुर -बिहार सरकार की परिकल्पना,सबका विकास -जीवन आसानके तहत सहयोग शिविर का जिले में आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया ने मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत धराउत में आयोजित सहयोग शिविर में उपस्थित होकर, निरीक्षण एवं आम जनों से सीधा संवाद किया।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि सहयोग शिविर में समाजिक सुरक्षा पेंशन,राशन कार्ड, आयुष्यमान भारत योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा,पी एच ई डी,राजस्व एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई का अवलोकन किया,साथ ही आमजनों से सीधा संवाद कर जानकारी प्राप्त किया गया।
वहीं उन्होंने बताई कि शिविर में उपस्थित आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया।
उन्होंने बताई कि शिविर में प्राप्त आवेदनों को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टर पर अपलोड करते हुए समय सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण एवं संतोषजनक निष्पादन सुनिश्चित करें।
शिविर में कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना के तहत् 10 लोगों को, योजना का लाभ दिया गया, वहीं जाॅब कार्ड, मृत्यु/जन्म प्रमाण पत्र भी निर्गत किया गया।


उन्होंने बताई कि सहयोग शिविर का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही विभिन्न विभागों की सेवाएं आमजनों को उपलब्ध कराकर समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है।
वहीं कार्यक्रम में संबंधित प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।