गयाजी सर्किट हाउस में धूमधाम से मनाया गया बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का 71वां जन्मदिन

Breaking news News बिहार

गया: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का 71वां जन्मदिन बुधवार को गयाजी शहर स्थित सर्किट हाउस में सादगी, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। मूल रूप से यह कार्यक्रम पटना स्थित बिहार विधानसभा विस्तारित भवन में आयोजित होने वाला था, लेकिन बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद डॉ. प्रेम कुमार ने समारोह आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया। इसके बावजूद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने गयाजी पहुंचकर उनका जन्मदिन मनाया।नवादा से भाजपा नेता मनोज सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में समर्थकों का एक प्रतिनिधिमंडल गयाजी पहुंचा और सर्किट हाउस में आयोजित समारोह में शामिल होकर डॉ. प्रेम कुमार को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं शुभकामनाएं भेंट कीं। उपस्थित लोगों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और राजनीतिक योगदान की सराहना की।समाजसेवी प्रेम सागर ने कहा कि डॉ. प्रेम कुमार ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में सदैव जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और उनका अनुभव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं भाजपा नेता मनोज सिंह चंद्रवंशी सहित अन्य वक्ताओं ने उनके सरल व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता और जनकल्याण के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।समारोह में समाजसेवी प्रेम सागर, भाजपा नेता मनोज सिंह चंद्रवंशी, बनिया बीघा के पंकज मुखिया, अनिल चंद्रवंशी, सुनील सिंह चंद्रवंशी, बबलू, दीपू विश्वकर्मा, कृष्ण देव कुमार, राम कुमार, संतोष सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और डॉ. प्रेम कुमार के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की। पूरे कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और उत्साह से ओतप्रोत रहा।