बिहार बंद को लेकर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सम्हाला कमान।

Breaking news News बिहार

जिले के सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की की गई है तैनाती।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -नीट पेपर लीक मामलों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर से छात्रों द्वारा निकाली गई विरोध प्रदर्शन का चिनगारी पुरे देश में सरकार विरोधी नारे के साथ प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं छात्रों पर पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज के विरुद्ध में आज 25 जूलाई को बिहार बंद का आवाहन किया गया था।
इसी कड़ी में बिहार बंद के मद्देनजर जहानाबाद में बंद के दौरान किसी प्रकार की घटना न हो, इसके लिए पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने स्वयं कमान संभाली और शहर के प्रमुख चौक चौराहों, एवं अतिसंवेदनशील स्थानो का जायजा लिया।
इस क्रम में पुलिस अधीक्षक ने विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है।


पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के क्रम में विभिन्न स्थानों एवं प्रतिनियुक्त पुलिस बल की मुस्तैदी, सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अति संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही।साथ ही आम जनों से शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बंद के दौरान जिले में शांती व्यवस्था, एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी थाना अध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्रों में सघन गस्ती करने एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु कड़ा निर्देश दिया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख जगहों,चौक चौराहों पर सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार कोताही न बरतने की बात कही गई है।
वहीं आम जनों से पुलिस अधीक्षक ने अपील किया है कि आप सभी जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सहयोग करें, अफवाहों से बचें,किसी प्रकार की घटनाओं पर तत्काल पुलिस को सुचित करे। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।