चंपारण की खबर::विधायक प्रमोद कुमार ने उन्नत आधार सेवा केंद्र का किया उद्घाटन

Breaking news News बिहार

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

पूर्वी चंपारण वासियों को अब आधार सेवाओं के लिए अन्य जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। गुरुवार को विधायक प्रमोद कुमार ने मोतिहारी में उन्नत आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। उपमहापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद भी मौजूद थीं।

यूआईडीएआई द्वारा सीधे संचालित यह केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां नया नामांकन, मोबाइल-पता अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेट और नाम-सुधार जैसी सभी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी।

मुख्य बातें:

– निःशुल्क सेवाएं: नया आधार नामांकन और 5-7 व 15-17 वर्ष के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट

शुल्क वाली सेवाएं :  अन्य अपडेट UIDAI के निर्धारित शुल्क पर

– विशेष सुविधा : बुजुर्ग, दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग काउंटर, व्हीलचेयर और फीडिंग रूम की व्यवस्था

नई शुरुआत –  यहां BRN आधारित बच्चों का नामांकन भी होगा

विधायक ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों का 5 और 15 साल पर एमडीयू  जरूर कराएं ताकि छात्रवृत्ति और एनईईटी , सीयूईटी  जैसी परीक्षाओं में दिक्कत न हो।

स्थान और समय

आधार सेवा केंद्र, ग्राउंड फ्लोर, सूरज टावर, हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के सामने, मठिया, मोतिहारी। सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक, सभी दिन खुले।