
शिवहर:पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह* की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस केंद्र शिवहर में अभियान नया सवेरा 3.0 के तहत एक दिवसीय जागरूकता सह संवेदीकरण कार्यक्रम* का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सवेरा स्वयंसेवी संगठन के सचिव मोहन कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बाल संरक्षण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट एवं बाल विवाह से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए कानूनों का सख्ती से पालन आवश्यक है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि बच्चों और महिलाओं से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता बरती जाए और पीड़ितों के साथ मानवीय व्यवहार करते हुए त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एसपी ने कहा कि समाज में जागरूकता फैलाने और कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने थाना स्तर पर भी इस प्रकार के संवेदीकरण कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थानों से आए पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
