
दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का दिया निर्देश।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले के भेलावर थाना क्षेत्र के ग्राम निसरपुरा में बीते दिनों चाचा एवं भतिजा की हुई हत्या के मामलों को लेकर पुलिस महानिरीक्षक मगध प्रक्षेत्र गया जी, पहुंच घटीत घटना को संज्ञान में लेते हुए घटना स्थल का आज रविवार को पहुंच जानकारी प्राप्त किया।
पुलिस महानिरीक्षक ने घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगों एवं पिड़ित परिवारों से मिलकर विस्तृत रूप से जानकारी ली। मामले को स॑वेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, तथा दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं विधि सम्मत कारवाई करने का कड़ा निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि किसी भी कीमत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ़्तार सुनिश्चित करें,ताकी कठोर सजा मिल सके।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 घोषी कृति कमल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, थाना अध्यक्ष भेलावर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
