
रामपुर मनिहारान 20 मई
कस्बे में जैनाचार्य श्री 108 भारत भूषण जी और आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर जी महाराज का भावपूर्ण मंगल मिलन हुआ।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
जिसके बाद दोनों संतों ने जैन मंदिर पहुंचकर भगवान का अभिषेक और शांति धारा संपन्न की।इस अवसर पर आचार्य भारत भूषण जी ने दिगंबर संतों की सेवा व संगति को उत्तम पुण्य बताया, वहीं आचार्य विनिश्चय सागर जी ने मानव जीवन को सार्थक करने के लिए पंचपरमेष्ठी की आराधना और अपने भीतर झांकने का संदेश दिया।बैंड-बाजे और आरती के साथ आचार्य संघ का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया तथा इस धार्मिक विहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।इस कार्यक्रम में जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, महामंत्री निपुण जैन, मंत्री अभिषेक, शषांक, आर्जव, प्रशांत, अनमोल, शुभम, अनुराग, नीरज, वीरेश, ललित सहित समाज के अन्य महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

