
रामपुर मनिहारान 20 मई
कस्बे के गोचर महाविद्यालय में इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली द्वारा इंटर्नशिप हेतु एक कैंपस इंटरव्यू का सफल आयोजन किया गया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन सेल के संयोजक प्रो. राजवीर सिंह ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने इस प्रक्रिया के माध्यम से 13 छात्रों का चयन किया है।चयनित छात्रों को 10,000 रुपये प्रतिमाह का मानदेय मिलेगा और 3 महीने के बेहतरीन कार्य के बाद उन्हें कंपनी में स्थाई नियुक्ति प्रदान कर दी जाएगी।प्राचार्य प्रो. ओंकार सिंह ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी, जबकि इस पूरे आयोजन में डॉ. जॉनी कुमार और सुशील कुमार का विशेष सहयोग रहा।
