
– एसडीओ एवं दत्तक ग्रहण संस्थान के सदस्यों ने रंजना के उज्जवल भविष्य की कामना है
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
शहर के बाईपास रोड स्थित विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में दत्तकग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक चार वर्षीय बालिका रंजना (काल्पनिक नाम) को मोतिहारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा ने भावी दत्तक माता-पिता को सौंपा और उसके उज्जवल भविष्य की कामना किए।
बताया कि
बालिका के भावी दत्तक माता-पिता गुजरात के रहने वाले हैं। बालिका के पिता गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन में महाप्रबंधक के पद पर कार्य करते हैं।
इस विशिष्ट अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अक्षय कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति के सदस्यगण एवं विशिष्ट दत्तकग्रहण स्ंस्थान के कर्मीगण उपस्थित थे।
उन्होंने बताया कि
इस वर्ष का यह तीसरा बच्चा है, जिसे दत्तकग्रहण हेतु सौंपा गया। वर्तमान में 0-6 वर्ष के आयु वर्ग के 06 शिशु विशिष्ट दत्तकग्रहण स्ंस्थान, मोतिहारी में आवासित हैं।
दत्तकग्रहण के लिए इच्छुक कोई भी दंपति केन्द्रीय दतकग्रहण संसाधन प्राधिकरण के पोर्टल http:/ cara.wcd.gov.in पर अपना निबंधन कराकर बच्चा गोद ले सकते हैं। केन्द्रीय दतकग्रहण संसाधन प्राधिकरण भारत सरकार अन्तर्गत देशीय एवं अन्तर्देशीय सभी प्रकार के गोद लेने की प्रक्रिया का अनुश्रवण के लिए नामित संस्था है। जिसके देख-रेख में दतकग्रहण की प्रक्रिया जिला स्तर पर विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान एवं जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा पूर्ण की जाती है।
