चंपारण की खबर::गांधी जी के विचार में ही विश्व की समस्याओं का है समाधान : अशोक भारत

Breaking news News बिहार

स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम सेनानियों को समर्पित”  कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रभात फेरी से हुई शुरुआत

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

शहर के मिस्कॉट स्थित सत्याग्रह पॉइंट देवीलाल साह के आवासीय परिसर में चल रहे तीन दिवसीय “स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम सेनानियों को समर्पित”  कार्यक्रम के पहले दिन बच्चों की पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता हुई तो आज दूसरे दिन सुबह प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमे पटना से चम्पारण तक के लिए निकले  सर्व सेवा संघ और सर्वोदय बिहार के पद यात्रियों को यात्रा आरम्भ करने के पूर्व ब्रह्माकुमारी बीके बिभा, बीके रीना, बीके आरती ने ईश्वरीये सौगात और ईश्वरीये साहित्य देकर  सम्मानित किया। यात्रा में बिभिन्न धर्मों के मुख्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में चित्र प्रदर्शनी और विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता पटना से पधारे सीताराम  ने की तो कार्यक्रम  संचालन करते हुए संयोजक संजीव साह ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं स्वतंत्रता सेनानी के घर में पैदा हुआ हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यात्रा के नेतृत्वकर्ता अशोक भारत ने यात्रा में शामिल सभी का परिचय कराया।  कहा कि गांधी विचार हीं देश का भविष्य है। चम्पारण की भूमि को ऊर्जा की भूमि बताते हुए कहा कि देश आज अनेक समस्यायों से जूझ रहा है। चम्पारण से स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को शक्ति मिली थी। हम सभी यात्री शक्ति संचय करने यहां आये है। यात्री अंजुम ने कहा कि चांदी की चमक में फसाकर अंग्रेजो ने भारत पर कब्ज़ा किया था। पावनार से पधारी ज्योति बहन ने कहा की अब हमें दूसरे से उम्मीद छोड़ खुद बदलाव के लिए उतरना होगा। सेनानी परिवार समिति के राष्ट्रीय  उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि बापू की बुनियादी शिक्षा नीति तथा जरूरमंद जनता के दरवाजे पर जाकर उसकी सुधी लेने के कार्य शैली को आज़ादी के बाद भूला दिया गया। पूर्व प्राचार्य मदन प्रसाद ने गुमनाम शहीदों को दिल से याद किया। वक्ताओं में ममता वर्मा, अजहर हुसैन अंसारी, प्रो रामनिरंजन पांडेय ने इसे सच्चा आध्यात्म सेवा बताया।‌
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्रो विजय शंकर पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ, जिला अध्यक्ष केके पाठक, पूर्व प्राचार्य शशिकला, प्रो खुशनन्दन सिंह, विजय कांत त्रिपाठी, अजहर हुसैन अंसारी और अन्य मौजूद थे। इस दौरान वक्ताओ से श्रोताओं ने कई प्रश्न भी किए और संतोष जनक उत्तर भी पाए।
कार्यक्रम में समस्तीपुर से उत्तराधिकारी अजय कुमार सिंह, बेतिया पश्चिम चमरण से काशी प्रसाद, मुजफ्फरपुर के अधिवक्ता प्रकाश रंजन, खगाडिया से रविंद्र पोद्दार, राजकुमारी गुप्ता, भागलपुर से महेश रजक, उमेश कुमार सिंह, रत्नेश सिन्हा, सुनील कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार सिंह, चन्द्रमा यादव , शशि कला यादव, चंद्रशेखर गुप्ता, लाल बाबू गुप्ता आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन किया अशोक वर्मा ने किया।