भावुक हुए सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार का पैर छू लिए

Breaking news News बिहार

पटना।

पटना स्थित प्रदेश मुख्यालय में नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी एनडीए विधानमंडल की बैठक हुई। जिसमें नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। जहां विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के चयन होते हीं उन्हें नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने के लिए हौसला अफजाई करते दिखाई दिए और उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नीतीश कुमार के भावपूर्ण समर्थन को पाकर सम्राट चौधरी भी आह्लादित होते हुए भावुक हो गए और नीतीश कुमार का पैर छू लिया। तब नीतीश कुमार ने भी उन्हें खुब आशीर्वाद दिया कहा कि मैं आपके साथ हूं ना जी।
बता दें कि एनडीए विधायक दल की बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। बैठक के दौरान निवर्तमान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन निवर्तमान मंत्री दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने किया। इसके बाद मौजूद सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को नेता चुन लिया। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक भी हुई, जिसमें उनके नाम पर औपचारिक मुहर लगाई गई।

-सम्राट चौधरी ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया

सम्राट चौधरी ने इस मौके पर कहा, ‘पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए यह दायित्व सौंपने के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तथा पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में मैं बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहूंगा।’