आगामी 17 फरवरी से होने वाली मैट्रिक की परीक्षा की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी ने किया बैठक।

Breaking news News बिहार



सभी दंडाधिकारी को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु दिशा गया निर्देश।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।


जहानाबाद -जिला पदाधिकारी, अलंकृता पाण्डेय आगामी 17 फरवरी से प्रारंभ हो रही मैट्रिक की परीक्षा को लेकर ग्राम प्लैक्स भवन में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों, वीक्षकों, जोनल दण्डाधिकारियों तथा सुपर जोनल दण्डाधिकारियों के साथ ब्रिफिंग आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है।
जिला पदाधिकारी ने ब्रिफिंग में सख्त निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केन्द्र पर 09:00 बजे के उपरांत प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसका सख्ती के साथ सभी दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिला पदाधिकारी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मलहचक मोड़, काको मोड़ रेलवे अंडर पास सहित अन्य भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति कराना सुनिश्चित करेंगे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि परीक्षा अवधि में किसी को भी लाउडस्पीकर का अनुज्ञप्ति नहीं दिया जाए। साथ ही सभी दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों एवं पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण परीक्षा एक दिन पूर्व करना सुनिश्चित करेंगे तथा जिस भी परीक्षा केंद्र/विद्यालय की चार दीवारी ना हो उसमें बेरिकेडिंग कराना सुनिश्चित करेंगे ।


जिला पदाधिकारी ने बताई कि परीक्षा की पवित्रता को बनाये रखने हेतु जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाते हुए परीक्षा को स्वच्छ तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियाँ की जा रहीं है। वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा, 2026 परीक्षा दिनांक 17 फरवरी, 2026 से 25 फरवरी, 2026 तक दो पालियों में संचालित किये जाएगें। प्रथम पाली पूर्वाह्न 09ः30 बजे से अपराह्न 12ः45 बजे तक तथा अपराह्न 02ः00 से 05ः15 बजे तक आयोजित की जाएगीं। उन्होंने बताई कि जिले में कुल 15 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जिसमें 08 परीक्षा केन्द्र जिला मुख्यालय में, 04 काको प्रखंड तथा 03 परीक्षा केन्द्र मखदुमपुर में है। जिला मुख्यालय में (01) राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, जहानाबाद, (02) मुरलीधर उच्च विद्यालय, जहानाबाद (03) आदर्श मध्य विद्यालय, ऊँटा, जहानाबाद, (04) गाँधी स्मारक इंटर विद्यालय, जहानाबाद, (05) गौतम बुद्ध उच्च विद्यालय, जहानाबाद, (06) मध्य विद्यालय, होरिलगंज, जहानाबाद, (07) एस. आर. के +2 विद्यालय, पंडूई, जहानाबाद, एवं काको प्रखंड अंतर्गत (08) उच्च विद्यालय, हाटी, काको, (09) उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, डैढसेया, काको, (10) उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, मनियावां, काको, (11) उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, काजीसराय, काको एवं (12) उच्च विद्यालय, काको तथा मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत (13) मध्य विद्यालय, मखदुमपुर, (14) प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, मखदुमपुर और (15) सुखदेव प्रसाद वर्मा +2 उच्च विद्यालय, टेहटा, मखदुमपुर में आयोजित किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा, 2026 को सख्त वातावरण में संचालित करने हेतु चार स्तरीय दण्डाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसमें सुपर जोनल दण्डाधिकारी के रूप में दो-दो पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जोनल दण्धाधिकारी के रूप में तीन-तीन पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर 02-02 स्टैटिक दण्डाधिकारी कुल 32 दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त सुरक्षित दण्डाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसे आवश्यकता अनुसार लगाया जा सकता है।
उन्होंने बताई कि सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए प्रश्न पत्र प्रतिनियुक्त गश्ती दण्डाधिकारी प्रथम पाली पूर्वाह्न 08:00 बजे से 08:45 बजे तक तथा द्वितीय पाली का पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक प्राप्त कर परीक्षा आरंभ होने के कम-से-कम एक घंटा पूर्व दोनों पालियों के लिए सीलबंद प्रश्न पत्रों के पैकेट को केन्द्राधीक्षक अथवा उनके प्राधिकृत व्यक्ति को हस्तगत करायेंगे। साथ हीं उन्होंने निदेश दिया कि सभी परीक्षा केन्द्रों तक प्रश्न पत्रों को सुरक्षित पहुॅचाना गश्ती दण्डाधिकारी की जिम्मेवारी होगी। साथ हीं उन्होंने निदेश दिया कि किसी भी परिस्थिति में कोई प्रश्न-पत्र कक्ष के बाहर नहीं जाने पाये, इसे केन्द्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के लिए सीधे जिम्मेवारी केन्द्राधीक्षक की होगी।उत्तर पुस्तिकाओं को केन्द्राधीक्षक अथवा उनके द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति को वाहन में साथ लेते जायेंगे तथा बज्रगृह में जमा करवाना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा को सफलतापूर्वक संचालित करने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या- 06114 – 223013 है यह नियंत्रण कक्ष अनुमंडल कार्यालय में संचालित रहेगा। उन्होंने बताई कि सख्त निदेश दिया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी प्रत्येक परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करते समय अथवा परीक्षा भवन में तलाशी हेतु सक्षम है, और वे अनिवार्य रूप से तलाशी कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि परीक्षार्थी प्रवेश पत्र एवं परीक्षा हेतु अनुमति प्रदत कागजातों के अलावे अन्य कोई सामग्री परीक्षा भवन में नहीं ले जा सके तथा महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला स्टैटिक दण्डाधिकारी/महिला पुलिस/महिला वीक्षक/महिला कर्मी द्वारा ही कराई जायेगी। इस हेतु केन्द्राधीक्षक अलग से गेट के बगल में एक कमरा अथवा कपड़े से घेरकर अस्थायी छोटा सा घेरा तैयार कर जाँच करें। परीक्षा मे कोई भी परीक्षार्थी जूता एवं घड़ी के साथ प्रवेश नहीं करेंगे। सभी कमरों में एक-एक दीवाल घड़ी लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी कमरों मे समुचित रौशनी की व्यवस्था उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है।
सभी परीक्षा केन्द्रों में पर्याप्त रूप से सी0सी0 टीवी कैमरा लगाया गया है, ताकि परीक्षा संबंधी अधिक-से-अधिक कभरेज हो सके। परीक्षा हाॅल के अंदर परीक्षार्थी किसी प्रकार के इलेक्ट्राॅनिक उपकरण यथा मोबाईल फोन, ब्लू-टूथ, पेजर इत्यादि ले जाने की अनुमति नहीं रहेंगी। सभी केन्द्राधीक्षक को निदेश दिया कि परीक्षा केन्द्र के बाहर निरोधात्मक सूचना लगायी जाएगी, जिसमें कोई भी परीक्षार्थी नकल करने वाले उपकरणों के साथ परीक्षा केन्द्र के भीतर प्रवेश न करें। इस पर कड़ाई से नियंत्रण रखा जाएगा। साथ हीं उन्होंने बताई कि परीक्षा केन्द्र पर कोई भी वीक्षक मोबाईल फोन लेकर नहीं जायेंगे, इसका अनुपालन दृढ़ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। सिर्फ केन्द्र अधीक्षक है उनके पास मोबाइल फोन रहेगा और किसी के पास मोबाइल फोन नहीं रहेगा
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर के आस-पास 144 अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू किया गया है। उन्होंने सभी परीक्षा केन्द्रों के आस-पास वाले फोटो काॅपी के दुकानों को परीक्षा अवधी तक बंद करने का निदेश दिया है।