नगर क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर किया गया बैठक।

Breaking news News बिहार



जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप बैठक कर दिया आवश्यक निर्देश।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक, अपराजित लोहान ने संयुक्त रूप से जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने, शहर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक किया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत काको मोड़ से शनिदेव मंदिर तक, अरवल मोड़ से अस्पताल मोड़ राजा बाजार इत्यादि स्थानों पर बार बार अतिक्रमण हटाने के वावजूद भी कुछ असामाजिक तत्व द्बारा पुनः दूकान, ठेला लगा कर अतिक्रमण कर लिया जा रहा है।इसको लेकर जिला पदाधिकारी ने एक बार पुनः सूचना देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, अनुमंडल पदाधिकारी को दिया । साथ ही अतिक्रमण हटाने समय अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने हेतु निर्देश दिया ।
इस बात की जानकारी प्रेस रिलीज के माध्यम से जिला पदाधिकारी ने दिया साथ ही उन्होंने बताया कि
जिला स्तरीय समिति, जहानाबाद द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में ऑटो रिक्शा / ई-रिक्शा के परिचालन को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ करने के लिए वाहन स्वामीयो द्वारा ऑटो रिक्शा का कलर कोडिंग करने हेतु ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कुल 715 प्राप्त आवेदन पर समीक्षा की गई।


बैठक में समिति द्वारा सभी वहां विवरणी से संबंधित तैयार औपबंधिक सूची को प्रकाशित कर दावा / आपत्ति प्राप्त करने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी वाहन स्वामीयों से अपील किया गया कि जिले के वेबसाइट पर प्रकाशित होने वाले औपबंधिक मेघा सूची की विवरणी को अपने वाहन के विवरणी से मिलान कर ले तथा संबंधित वाहन मालिक भिवानी से जांच के क्रम में पाए जाने वाले त्रुटि की साक्षी के साथ दावा/ आपत्ति के साथ साक्ष्य को लगाते हुए जिला परिवहन कार्यालय में अभ्यावेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक मे उप विकास आयुक्त, डॉ. प्रीति, अपर समाहर्ता, राजस्व अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, राजीव कुमार, अपर समाहर्ता, विशेष कार्यक्रम तेज नारायण राय, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच विनय कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी अविनाश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद राजीव रंजन सिन्हा, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कौशल पूनम कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद दीनानाथ प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।